भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के दूसरे बैच का एक दिवसीय जिला स्तरीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स) के माध्यम से आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करना है। वहीं एनीमिया मुक्त भारत 2.0 के नए दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला स्वास्थ्य समिति के ...