भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता सेंट टेरेसा स्कूल में आईसीएससी दो दिवसीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरूआत मंगलवार को हुई है। 13 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन मेजबान सेंट टेरेसा स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा रहा। जहां स्कूल ने विभिन्न इवेंट में कुल 43 मेडल अपने नाम किया। स्कूल ने 13 गोल्ड, 13 सिल्वर एवं 17 ब्रॉन्ज जीता। इसके बाद सेंट जोसेफर स्कूल ने 15 गोल्ड, 12 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। माउंट असीसी ने सात गोल्ड, तीन सिल्वर, तीन ब्रॉन्ज, सेंट पॉल ने चार गोल्ड, चार सिल्वर, एक ब्रॉन्ज, होली फैमिली ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, छह ब्रॉन्ज और सेंट जेवियर पूर्णिया ने दो गोल्ड, सात सिल्वर एवं छह ब्रॉन्ज अपने नाम किया।प्रतियोगिता का उद्धाटन पूर्व कुलपति डॉ. पवन पोद्दार, मे...