भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एनटीपीसी कहलगांव की अग्निशमन शाखा ने शनिवार, 29 अगस्त को विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और डीएवी स्कूल, एनटीपीसी कहलगांव में हुआ। अभियान के दौरान सीआईएसएफ अग्निशमन दल के सदस्यों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और मार्केट परिसर में मौजूद लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। दीपावली के मद्देनजर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने, ज्वलनशील पदार्थों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा आग लगने की स्थिति म...