भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से नीरज लगातार हुई बारिश के बाद सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित एकमात्र उच्च विद्यालय मैदान जलाशय में तब्दील हो गया है। मैदान में चारों ओर पानी जमा रहने से स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर एक बार फिर स्थायी समाधान और स्टेडियम निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। बताया जाता है कि यह मैदान नगर परिषद क्षेत्र का सबसे प्रमुख सार्वजनिक मैदान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बारिश के बाद पूरे मैदान में जलजमाव होने से बच्चों का खेलना पूरी तरह बंद हो गया है। मैदान में आने-जाने वाले छात्र-छात...