भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर घाट के पास चांदन नदी में सिपाही को धक्का देकर नदी में कूदकर भागने वाले बदमाश संतोष यादव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी करने की बात कर रही है। दूसरी तरफ परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पुलिस ने हथियार के साथ संतोष को पकड़ा था। जिसके बाद चचरी पुल पार करने के दौरान उसने सिपाही को धक्का देकर नदी में छलांग लगाकर फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...