भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में एक से 30 सितंबर तक नौ प्रतिशत कम बारिश हुई है। 213.2 मिलीमीटर की जगह 194.9 एमएम बारिश हुई है। बीते माह हुई मानसूनी बारिश की बात करें तो जून में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वहीं जुलाई व अगस्त में 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। अभी मानसून की वापसी में 10 दिन शेष बचे हैं। इधर, जिले का मौसम बुधवार को शुष्क रहा। अधिकांश समय मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ। वहीं शाम व सुबह में गर्मी से राहत मिल रही है। बदलते मौसम के बीच आसमान से ओस गिरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Wednesday को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 84 प्रतिशत रहा। 4.1 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही। यह भी पढ़ें- भागल...