भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। सुबह से ही हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहता है। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना करती है। सावन को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाती है। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते है। यह भी पढ़ें- Siwan News शिवालयों में सावन की तैयारियां शुरू महिलाओं, कुंवारी कन्य...