भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। शहरी क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ेगा। भागलपुर (शहरी) डिवीजन की सब डिवीजन मोजाहिदपुर की जारी प्लानिंग रिपोर्ट में बताया गया कि तीन टीमों द्वारा विभिन्न जगहों पर काम कराया जाना है। कार्यपालक अभियंता (शहरी) पंकज कुमार ने बताया कि टीम-1 द्वारा मिरजानहाट सेक्शन में विक्रमशिला फीडर से संबद्ध महेशपुर लोकेशन में एबी केबलिंग का काम किया जाना है। इसलिए विक्रमशिला फीडर सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक आंशिक रूप से बंद (शटडाउन) रहेगा। टीम-2 द्वारा शैलेपुर अम्बे रोड में 120 स्क्वायर मिमी एबी केबल लगाने और (स्ट्रिंगिंग) में 150 मीटर एसएमडीबी लगाना और सर्विस कनेक्शन शिफ्ट किया जाएगा। इसलिए हबीबपुर फीडर सुबह 9 बजे से शाम 04 बजे तक आंशिक रूप से बंद (शटडाउन) रहेगा...