Bhagalpur News: सामूहिक गायन के साथ मनाया गया वंदे मातरम् के 150 वर्ष का उत्सव
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव पटेल नगर में शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' के तहत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'एक लक्ष्य, एक समय, एक स्वर' के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने की। इस दौरान बाल भारती विद्या मंदिर के बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन योगेश प्रसाद मंडल, संयोजक महेश मंडल, प्रस्तावक जनार्दन मंडल, सेवानिवृत्त कर्नल शोभाकांत, विनय कुमार, शिक्षक दिगंबर सिंह, शिक्षिकाएं मधुलता कुमारी व प्रियंका कुमारी, अभिनंदन यादव, अनिल कुमार साह, कुमोद कुमार यादव, विजय कुमार आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.