भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज का मंगलवार को विधायक डॉ. ललित नारायण मंडल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने इलाज के लिए आए मरीजों से सीधे बातचीत कर दवा, जांच, चिकित्सकों की उपलब्धता और इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...