भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय प्रखंड अंतर्गत साबिकपुर पंचायत के साबिकपुर ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन कर गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने की। इस दौरान पंचायत विकास योजना के साथ ग्रामीणों की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संचालन पंचायत सचिव सुनील प्रजापति ने किया।

महिला सशक्तिकरण केंद्र की जानकारी महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखीसराय के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम तथा इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 ...