भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  ललमटिया पुलिस ने इलाके के मोहनपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर के पास बनी पानी टंकी के एक कमरे से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद कर तस्कर कमलेश मंडल को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक वेट मशीन भी जब्त किया है। मामले पर ललमटिया थानाध्यक्ष बिपीन कुमार ने बताया कि आरोपित तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूर्व में भी यह मादक पदार्थ के खरीद बिक्री में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...