भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। जेपी कॉलेज नारायणपुर में मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन विधि पालक सह विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इसमें साइबर डीएसपी नवगछिया अभिषेक ने स्लाइड व वीडियो के माध्यम से छात्रों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया। साइबर इंस्पेक्टर श्याम सदानंद ने ऑनलाइन प्रलोभनों से बचने और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कृष्णा इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...