भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर का लोक पर्व बिहुला-विषहरी (मनसा) पूजा को राज्य सरकार ने सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया है। श्रावणी मेला और मंजूषा महोत्सव के बाद मनसा पूजा को कैलेंडर में शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने कैलेंडर में शामिल होने की जानकारी शुक्रवार को भागलपुर प्रशासन को पत्र भेजकर दी है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने मनसा पूजा को कैलेंडर में शामिल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा घोषित तारीख को कराने की सहमति दी है। कैलेंडर में इसके शामिल होने के बाद होने वाले भव्य आयोजनों का खर्च सरकार वहन करेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मनसा बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव वे पिछले दो साल से अधिक समय से इसके लिए प्रयासरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...