भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट बड़हिया थाना क्षेत्र के गढ़ टोला में मंगलवार को घर के बाहर दरवाजे पर बैठी वृद्ध महिला को सांड के मारने से गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल महिला की पहचान गढ़ टोला निवासी स्व जगदीश राम की पत्नी 80 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ गोपाल ने बताया कि पीड़िता के पीठ और कमर में गंभीर चोट है। बायां पैर जांघ के निकट पूरी तरह फैक्चरहो गया है। हालांकि इलाज के उपरांत पीड़िता की स्थिति फिलहाल सामान्य और गंभीर खतरे से बाहर है।

हिंदी...