भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति में जिला लेखा प्रबंधक (डीएएम) के पद पर भोजपुर में कार्यरत अश्विनी कुमार का स्थानांतरण सहरसा किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक द्वारा इस संबंध में आठ जुलाई को आदेश जारी किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार सोमवार को सहरसा पहुंचकर अपना योगदान देंगे। उनके आने से जिला स्वास्थ्य समिति के वित्तीय एवं लेखा संबंधी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीते 12 जुलाई को जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) और जिला लेखा प्रबंधक (डीएएम) दोनों का स्थानांतरण किया गया था। हालांकि अब तक केवल डीएएम के पद पर नई पदस्थापना हुई है, जबकि डीपीएम का पद अभी रिक्त है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

हिंदी ह...