Bhagalpur News: सहरसा : 97 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोनवर्षाराज एवं काशनगर थाना में विभिन्न मामलों में जब्त की गई देसी चुलाई और अंग्रेजी शराब का गुरुवार को विनष्टीकरण किया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह राजस्व अधिकारी सैयद बादशाह की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट किया गया। राजस्व अधिकारी सैयद बादशाह ने बताया कि सोनवर्षाराज थाना में जब्त करीब 12 लीटर देसी चुलाई शराब और 56 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। वहीं, काशनगर थाना में जब्त करीब 29 लीटर देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया। इस तरह दोनों थानों में कुल करीब 97 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। मौके पर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर श्याम टुडू, आशीष कुमार, बौआलाल राय, रंजन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.