भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट गुरु-पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर आगामी 29 जुलाई बुधवार को संतमत सत्संग आश्रम, गांधी पथ, सहरसा में भव्य गुरु-पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त सत्संगी जन उपस्थित होकर पूज्य सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन करेंगे तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भी गुरु-पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ब्रह्ममुहूर्त ध्यानाभ्यास से होगी। इसके बाद 5:00 से 6:00 बजे तक ध्यानाभ्यास, 6:00 बजे से प्रातःकालीन सत्संग, स्तुति-प्रार्थना एवं ग्रंथपाठ, 9:00 बजे से पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण, 11:00 बजे से सामू...