भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पुलिस ने गुरुवार की देर शाम धबौली पूर्वी पंचायत के केशवपुर में गश्ती के दौरान एक स्कूटी की डिक्की से 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से स्कूटी सवार विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान केशवपुर निवासी विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। पीएसआई विकास कुमार और पुअनि कारी यादव ने पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : पिपरिया में 12.6 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...