भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट सहरसा। प्रखंड के धबौली पूर्वी पंचायत स्थित सबैला पंचायत सरकार भवन में मंगलवार शाम सूखा नशा की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पस्तपार थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान की मौजूदगी में नशा करने एवं बेचने वालों की पहचान कर उनके सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सूखा नशा गांवों तक पहुंच चुका है, जिससे युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। इसके कारण अपराध, चोरी, मारपीट और पारिवारिक विवाद जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए समाज और पुलिस को मिलकर इस पर रोक लगानी होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सूखा नशा रोकने को ग्रामीणों ने बनाई रणनीति थानाध्यक्ष विजय कुमार पा...