भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।सदर अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने डायलिसिस विभाग को निशाना बनाया है। विभाग में आरओ से मशीन तक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए करीब 50 से 60 फीट तार को काटकर चोरी कर लिया गया। घटना के बाद डायलिसिस सेवा बाधित हो गई। अस्पताल परिसर के अंदर हुई इस घटना से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मचा है। विभाग के सेंटर इंचार्ज एसके मिराज ने बताया कि तार काटकर चोरी किए जाने से मशीन के संचालन में परेशानी हो रही है।

शनिवार रात के बाद चोरी की घटना शनिवार रात अंतिम डायलिसिस के बाद हुई घटना: डायलिसिस विभाग की ओर से सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, कार्यक्रम प्रबंधक और अस्पताल प्रबंधक को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार रात अंतिम ...