भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. शिवशंकर मेहता को सहरसा सदर अस्पताल का उपाधीक्षक नियुक्त किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। नियुक्ति के बाद अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सकीय कार्यों के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।डॉ शिवशंकर मेहता इससे पहले भी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का प्रभार संभाल चुके हैं। अस्पताल की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था से वे पहले से परिचित हैं। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए विभाग ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ दिन पहले उन्हें उपाधीक्षक के पद से हटाकर डॉ एसके आजाद को प्रभारी अधीक्षक बनाया गया था। अब विभाग के नए आदेश के बाद डॉ एसएस मेहता ने उपाधीक्षक का पद संभालेंगे। उनके नियुक्त होने से अस्पताल की प्...