भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। सहरसा जिला संतमत सत्संग की 63वीं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आगामी 4 एवं 5 नवंबर को सहसौल, बारीबन में आयोजित होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में संत-महात्माओं के प्रवचन, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी चन्दन वर्मा ने कहा आयोजन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन एवं संकल्प ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें स्वामी अनुभवानंद, कृष्णदेव बाबा, अशोकानंद बाबा, सीताराम बाबा, राधेश्याम बाबा, गौतम बाबा, घनश्याम बाबा सहित संतमत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिनारायण राम, उपाध्यक्ष अशोक यादव, शाही सेवा संघ के सचिव अमीर राम, उपाध्यक्ष रंजीत भगत तथा स्थानीय स्वागत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का सं...