भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या-36 स्थित कचरा गृह परिसर में प्रस्तावित विवाह भवन के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। सहयोग पोर्टल पर दर्ज परिवाद के जवाब में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि विवाह भवन निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर आयुक्त के इस जवाब के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि उक्त विवाह भवन का निर्माण काफी समय पहले स्वीकृत हो चुका था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इस कारण क्षेत्र के लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को विवाह, श्राद्ध, उपनयन, बैठक तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता...