भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट कहरा। बनगांव थाना से उत्तर गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर ठाकुरबाड़ी के समीप सड़क किनारे लगे दो ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका बनी हुई है। ट्रांसफार्मर का कुछ हिस्सा सड़क पर होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। यह गांव की मुख्य सड़क है। इस रास्ते से पशुपालक ट्रैक्टर पर धान का पुआल लादकर ले जाते हैं। घनी आबादी वाले गांव की इस सड़क पर ट्रांसफार्मर रहने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इन्हें हटाने की पहल नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...