भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सलखुआ से गोपाल कृष्ण। मानसून की सक्रियता और लगातार हो रही बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। सितुआहा, उटेशरा, मोबारकपुर, महादेवमठ, कोपरिया, गोरदह, फ़ैंसहा समेत कई गांवों में धान की रोपनी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। किसान सुबह से लेकर देर शाम तक मजदूरों के साथ खेतों में रोपनी कार्य में जुटे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के खेतों में हरियाली और चहल-पहल का नजारा देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होने से सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। यदि मौसम का साथ इसी तरह मिलता रहा तो इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार की पूरी उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होते ही धान रोपनी की तैयारी तेज किसान दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, न...