भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सलखुआ प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय, कोतवलिया के एक पंचायत शिक्षक द्वारा फर्जी एचआरएमएस आईडी बनाकर वेतन सहित विभिन्न राशियों का उठाव किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा चिन्हित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पंचायत नियोजन ईकाई सचिव को पत्र जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने सचिव, पंचायत शिक्षक नियोजन ईकाई. ग्राम पंचायत-सितुआहा को भेजे निर्देश पत्र में कहा कि मनोरंजन कुमार, पंचायत शिक्षक, नव प्राथमिक विद्यालय, कोतवलिया द्वारा नीरज कुमार के नाम से फर्जी एचआरएमएस आई डी बनाकर वेतनादि भुगतान अपने बैंक खाता-35288765075 आईएफएससी-एसबीआई0003008 में अंतरित किया गया है। शिक्षक पर धोखाधड़...