भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा। नगर निगम वार्ड एक नंदलाली गांव में आपसी विवाद में फरसा लाठी डंडे के हमले से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। जख्मी बच्चन यादव का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ने बताया कि खेत में मिट्टी काटने के दौरान संजीव यादव ने गाली गलौज करते मकलेश यादव, जय कृष्ण, राजदीप और उमेश यादव को बुलाकर फरसा लाठी से हमला कर दिया। जिससे माथे में गहरा जख्म हो गया है। जख्मी ने बताया कि सदर पुलिस द्वारा फर्द बयान भी लिया गया। लेकिन अबतक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...