भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीश कुमार सिंह। सदर अस्पताल परिसर स्थित चल रहे पारा मेडिकल छात्रों के बीच विवाद चल रहा है। छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मारपीट में जख्मी छात्र ने सदर थाना पुलिस को अपना फर्द बयान देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला मेस संचालन में हेराफेरी के कारण बताया जा रहा है ।जख्मी छात्र मुगेंर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को नवगछिया निवासी सत्र 2022-24 का छात्र गुलशन कुमार काॅल कर अपने कमरे पर बुलाया ।कुछ देर बाद जब उसके कमरे में गया तो गुलशन और भागलपुर का शशि कमरे में बंद कर मारने लगा। जिसकी जानकारी किसी को नहीं दिया क्योंकि गुलशन, शशि और सुपौल का मुन्ना उर्फ प्रेम बीते सात-आठ महीने के दौरान कई छात्रों से मारपीट किया है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती ...