Bhagalpur News: सहरसा : नहर की उपशाखा से अतिक्रमण हटाने की मांग
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट कहरा। धेमरा नदी के पूर्व में सीमावर्ती बारा पंचायत की ओर से मुरलीबसंतपुर और बलहा पट्टी पंचायत के बहियार होते हुए बनगांव के महादेव भरना टोला तक आने वाली नहर की उपशाखा अब भी अतिक्रमण की चपेट में है। स्थानीय लोगों ने नहर की उपशाखा को भरकर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। करीब तीन-चार महीने पहले विभाग की ओर से नहर की खुदाई कर जीर्णोद्धार कराया गया था। इसके बावजूद बनगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित महादेव भरना टोला में नहर की उपशाखा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। स्थानीय किसानों के अनुसार नहर की उपशाखा निर्माण के बाद से ही अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है। इसके कारण नहर के आसपास खेती करने वाले किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.