भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सलखुआ। प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक-गोठ टोला मुख्य मार्ग पर कारी यादव के घर के पास महज दो फीट ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना है। बारिश के दौरान स्पार्किंग और ट्रांसफार्मर के नीचे जलजमाव से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से कई गांवों के लोग, स्कूली बच्चे और वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने और सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...