भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने सत्तर गांव के पास छापेमारी कर दो तस्करों को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने बाइक से शराब ले जा रहे सत्यम कुमार और मिथिलेश कुमार दोनों बिजलपुर निवासी को पकड़ा। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...