भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। आजाद युवा विचार मंच की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से हॉकी के क्षेत्र में योगदान के लिए सहरसा जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार झा, बिहार राज्य खेल अवार्ड में फुटबॉल के बेस्ट कोच नितीश मिश्रा और बैडमिंटन में योगदान के लिए खुर्शीद अंसारी को माला, पाग, चादर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महापौर बैन प्रिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। समारोह की अध्यक्षता धनंजय झा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...