भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की लगमा पंचायत स्थित डुमरा में मां दक्षिणेश्वर काली पूजा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले में मंगलवार को दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार उर्फ कुंदन सिंह, मुकेश झा, राम उदार सिंह और नंद किशोर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: काली मेले पर दंगल में यूपी समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाए दंगल के दांव-पेंचकुश्ती को पारंपरिक खेल बताया इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह ने कहा कि मेले के आयोजन से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है और समरस समाज के निर्माण में मदद मिलती है। कुश्ती देश का पारंपरिक खेल है, जो हमें विरासत में मिला है। ऐसे आयोजनो...