भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के बरियाही स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार रात एक चलती पेट्रोल कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने धुआं निकलते देख वाहन रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। गाड़ी एक सरकारी अधिकारी की बताई जा रही है। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन पदाधिकारी भगवान पासवान ने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार बनगांव नगर पंचायत निवासी प्रसनजीत कुमार की थी, जिसे चालक सहरसा गैरेज से उनके घर लेकर जा रहा था। आग लगने से करीब नौ लाख रुपये मूल्य की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...