भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: महिषी (सहरसा) से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट महिषी थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार सपेता गाछी गांव से राजो मुखिया, झिटकी गांव से राधेश्याम मुखिया तथा पस्तवार गांव से मुसहरू पासवान को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान, पीएसआई राकेश कुमार शर्मा सहित पुलिस बल शामिल थे। पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...