भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। शहर का गंगजला समपार फाटक इन दिनों लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। दिनभर कई बार फाटक बंद होने से शहर की रफ्तार थम जाती है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि एक ओर वीर कुंवर सिंह चौक तक तो दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय के समीप तक जाम फैल जाता है। रोजाना इस समस्या से हजारों लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: गंगजला फाटक पर जाम का जंजाल, रोज घंटों थम जाती है शहर की रफ्तार सबसे अधिक परेशानी अस्पताल जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों, स्कूली बच्चों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को होती है। स्कूल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो और दोपहिया ...