भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शाहमौरा गांव में गुरुवार को खेत पटवन के दौरान करंट लगने से 52 वर्षीय विरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बाणा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सोनवर्षा राज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बताया गया कि खेत में बिजली मोटर से पटवन के दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...