भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: सहरसा। जलैय ओपी क्षेत्र के गंडौल पुनाचरही गांव में मारपीट के दौरान खंती के हमले से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। माथे पर गंभीर रूप से जख्मी महिला रूणा देवी पति रंजीत दास का महिषी पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में सदर पुलिस को जख्मी महिला ने बताया कि रास्ता विवाद को लेकर चिंतामणि साह, राजकुमार साह, अशोक , अनिल सहित अन्य द्वारा मारपीट करने लगा इस दौरान पति रंजीत दास जख्मी हो गया। जिसके बाद लोहे की खंती चला दिया जिससे माथा पर गंभीर चोट लगी। इस दौरान कान से सोने का बाली भी लूट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...