Bhagalpur News: सहरसा : कोसी नदी में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव
भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ, एक संवाददाता। कोसी नदी में डूबकर लापता हुए टेंगराहा गांव निवासी 27 वर्षीय अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू का शव सोमवार को घटना के चौथे दिन बरामद हुआ। नदी में शव उपलाता देख ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी रवि कुमार और एसआई धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि बीते शुक्रवार 6 नवंबर की सुबह अभिमन्यु घर से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा में बह रही कोसी नदी में भैंस धोने गया था। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.