भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: महिषी, एक संवाददाता। कोजगरा पर्व को लेकर रविवार को महिषी में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा। विभिन्न धर्मस्थलों और घरों में पूजा-अर्चना की गई। वहीं नवविवाहित दूल्हों के घरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूजा-पाठ के बाद दूल्हों के दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच मखाना और मिठाई का वितरण किया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इधर ग्रामीण प्रभाष झा के दरवाजे पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय कलाकार चंदन मुखिया, डोली लाडली और सच्चिदानंद की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : सिहौल में प्रतिमा दर्शन को उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: कोजागरा ...