भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: सहरसा। कोसी विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने सांसद दिनेश चंद्र यादव से मुलाकात कर सहरसा में कैंसर महाअस्पताल निर्माण की मांग को संसद में उठाने तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए बधाई व धन्यवाद दिया। उन्होंने भारती मंडन कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी रखी। साथ ही सांसद राजेश वर्मा को महिषी-सतरवार क्षेत्र में सालभर जलजमाव व भाकन से कृषि कार्य बाधित होने की समस्या से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...