भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट महिषी, एक संवाददाता। रविवार शाम महपुरा स्थित संत शिरोमणि बाबा कारु खिरहर मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोमवार को भी मंदिर का माहौल सामान्य रहा। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचते रहे और पूजा-अर्चना के बाद सामान्य रूप से आते-जाते रहे। रविवार शाम मंदिर परिसर में करीब 10 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना में गोली लगने से ग्रामीण शंभू खिरहर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज सहरसा में चल रहा है। वहीं दिलखुश भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के पीछे मंदिर न्यास को लेकर चल रहे विवाद की चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसा...