भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बुधवार की रात अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर छह वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पटोरी गांव निवासी दयानंद राय, सत्तर निवासी लक्ष्मी शर्मा, बरहशेर निवासी राजेंद्र राय, मकुना निवासी सतीश कुमार व नरेश यादव तथा खादीपुर निवासी सुमित कुमार शामिल हैं। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: दो वारंटी को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Saharsa News: न्यायिक हिरासत में भेजे गए गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...