Bhagalpur News: सहरसा : एसएच-95 पर दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत तीन जख्मी
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ। सलखुआ- सिमरी बख्तियारपुर एसएच-95 मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम मोबारकपुर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड आठ निवासी रोशन कुमार, उनके पिता दयानंद यादव की पत्नी विवाह देवी तथा सिमरी बख्तियारपुर के शर्मा टोला निवासी शिक्षक भोला राम के रूप में हुई है। घायल शिक्षक भोला राम ने बताया कि वह कोपरिया पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.