भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: सोनवर्षाराज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं बच्चों तथा महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 सेविकाओं और पांच सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रभा रानी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 267 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 सेविकाओं एवं पांच सहायिकाओं का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। सीडीपीओ ने कहा कि संबंधित सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन के साथ पोषण माह के दौरान भी बेहतर एवं सराहनीय कार्य किया। उन्होंने अन्य कर्मियों से भी इसी तरह लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की...