Bhagalpur News: सहरसा : आपदा प्रबंधन में मिलेगा बेहतर उपयोग
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। एसएनएसआरकेएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट उज्ज्वल कुमार और आशीर्वाद कुमार सिंह ने बरौनी में एक से 10 जुलाई तक आयोजित बीडीटीसी- 5 ड्रोन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया है। प्रशिक्षण के दौरान दोनों कैडेटों ने ड्रोन संचालन, हवाई मानचित्रण, संगणक प्रोग्रामिंग, वायु क्षेत्र के नियमों तथा विपरीत मौसम में सुरक्षित अवतरण सहित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह और एनसीसी प्रभारी डॉ. गोपाल कुमार ने दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैडेटों ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन, राहत कार्य, निगरानी और राष्ट्रसेवा में प्रभावी योगदान देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.