भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट सिद्धपीठ उग्रतारा स्थान में आयोजित होने वाली दस दिवसीय पूजा तथा चार दिवसीय विशेष पूजा व मेला को लेकर मंदिर परिसर स्थित साधनालय में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पूजा व मेला के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। बैठक में नंदकुमार चौधरी को अध्यक्ष, अनिमेष कुमार मिश्रा को सचिव, नंद झा को कोषाध्यक्ष, अजीत झा पंडा को उपाध्यक्ष, चुन्नू झा को उपसचिव, संदीप झा एवं अनमोल झा को उपकोषाध्यक्ष तथा धनंजय झा को संयोजक बनाया गया। वहीं नितिन ठाकुर, अजय मिश्र, पिनाक रंजन चौधरी, संजीव मिश्र एवं बौआ झा पंडा को संरक्षण समिति में शामिल किया गया। नवगठित कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन चार दिवसीय होगा। पूजा एवं मेला के कार्यक्रमों का प्रारूप जल्द घोषित किया ज...