Bhagalpur News: सहरसा: 4.26 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: सहरसा। सदर थाना पुलिस ने रात्री गश्ती के दौरान पटेल मैदान के समीप 4.26 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अंधेरे में बाइक लगाकर खड़े युवक से पूछताछ की गई। उसकी पहचान बटराहा निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर 42 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी बाइक (बीआर 19 एन 0983) भी जब्त कर ली। मामले में सदर थाना कांड संख्या 969/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.