भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के सराही पासमान टोला वार्ड 11 में मंगलवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त जवान के बंद घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया ।चोरी की घटना में करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल गृहस्वामी के बाहर रहने के कारण चोरी हुए जेवरात, सामान आदि का सही आकलन नहीं हो पाया है। मूल रुप से नवहट्टा मुरादपुर निवासी पीड़ित गृहस्वामी 2018 में असम राइफल्स से सेवानिवृत्त विनय कुमार ठाकुर परिवार साथ बीते 21 जुलाई को अपने बेटे के पास पुणे गए हुए थे। उन्होंने करीब 6 वर्ष पहले सराही पासमान टोला में नया घर बनाया था। चोरों ने घर के ऊपर छत पर गेट की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।घर के अंदर तीन कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज, ट्रंक को इत्मीनान से खंग...